दोस्तों जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं। की भारत सरकार देश में प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत देश के ऐसे गरीब , झुग्गी झोपड़ी निवासी परिवारों को आवास प्रदान किया जाता है। जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। और वह अपना खुद का घर नहीं बनवा सकते हैं। ऐसे गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम चेक करना चाहते हैं। तो आप यहां नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना नाम प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम कैसे चेक करें -
प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको यहां बताए जा रहे साधारण से स्टेप्स को फॉलो करना होगा -
- सबसे पहले आपको Play Store से प्रधानमंत्री आवास योजना 2020 ऐप डाउनलोड करना होगा। आप यहाँ क्लिक करके डायरेक्ट जा सकते हैं।
- अब आपको डाउनलोड किए हुए ऐप को ओपन करना है।और साइड में उपलब्ध मेनू बार पर क्लिक करना है।
- .जैसे ही आप मेनू बार पर क्लिक करेंगे।आपके सामने कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे।इनमें से आपको ग्रामीण या शहरी आवास योजना लिस्ट पर क्लिक करना है।यहां पर हम ग्रामीण आवास योजना लिस्ट पर क्लिक करते हैं।
- जैसे ही आप ग्रामीण आवास योजना लिस्ट पर क्लिक करेंगे।आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।यहाँ.पर आपको Report ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- रिपोर्ट ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात आपको. High Level Physical Report पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपको यहां फाइनेंसियल ईयर दिखाई पड़ेगा।इसमें आपको जिस वर्ष की लिस्ट देखना है , उस वर्ष पर क्लीक करना. है।जैसे मैं यहां 2020- 18 सेलेक्ट कर रहा हूं।
- इसके पश्चात आपको नीचे प्रधानमंत्री आवास योजना विकल्प दिखाई पड़ेगा।उस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपके सामने सभी राज्यों की लिस्ट ओपन होकर आएगी।इसमें से आपको अपने राज्य को सेलेक्ट करना होगा।
- राज्य को नाम सेलेक्ट करने के पश्चात आपके सामने जिले की लिस्ट ओपन होकर आएगी।यहां आपको अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना है।
- जैसे ही आप अपने जिले का नाम सेलेक्ट करेंगे आपके सामने सभी विकासखंडो की लिस्ट को ओपन होकर आएगी।अब यहां पर आपको अपने विकासखंड का नाम सेलेक्ट करना होगा।
- विकास खंड का नाम सेलेक्ट करने के पश्चात आपके सामने सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट ओपन होकर आएगी।यहां पर आपको अपनी ग्राम पंचायत के नाम पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप अपने ग्राम पंचायत के नाम पर क्लिक करेंगे।आपके सामने आपके ग्राम पंचायत में जितने भी व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना प्रदान किया गया होगा। उनका नाम बेनेफिशरी के नीचे लिखा मिलेगा. आपके सामने आपके गांव के सभी लोगों के नाम दिखाई देंगे। जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त हुआ है।

- .इनमें से आप किसी भी व्यक्ति के नाम पर क्लिक करके उसकी सारी डिटेल्स जैसे - लाभार्थी का नाम , कुल स्वीकृत राशि , कितने इंस्टॉलमेंट मिले हैं।कितने अभी बाकी है. यह सारी डिटेल्स देख सकते हैं।
इस तरह से आप अपने मोबाइल से प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2020 देख सकते हैं। यदि आपको यह App तो अच्छ लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद।